लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी ऑनलाइन कार्यक्रम में ग्रहण करेगी नोबेल शांति पुरस्कार

By भाषा | Updated: December 10, 2020 17:21 IST

Open in App

रोम, 10 दिसंबर (एपी) विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार नार्वे की राजधानी में होने वाले एक ऐसे कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा जो पिछले कई सालों से हो रहे भव्य पारंपरिक कार्यक्रम से हटकर होगा। ऐसा कोरोना वायरस महामारी के चलते हो रहा है।

ओस्लो में नार्वे नोबेल समिति के अध्यक्ष बेरिट रीस-एंडरसन वेबकास्ट बयान देंगे जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के प्रमुख रोम से अपना स्वीकृति संबोधन देंगे। विश्व खाद्य कार्यक्रम को भूख से लड़ने के उसके प्रयासों को लेकर यह पुरस्कार किया गया है।

इस साल छह श्रेणियों में 12 प्रतिष्ठान नोबेल पुरस्कार के लिए चुने गये। नोबेल शांति पुरस्कार को छोड़कर बाकी सभी नोबेल पुरस्कार पिछले दिनों यूरोप और अमेरिका में उन स्थानों पर सामान्य कार्यक्रमों में प्रदान दिये गये जहां विजेता रहते हैं।

इस पुरस्कार के तहत 11 लाख अमेरिकी डॉलर, प्रशस्त पत्र और स्वर्ण पदक पदक प्रदान किये जाते हैं। कुछ मामलों में इन पुरस्कारों को आपस में साझा करना होता है। हर साल दस दिसंबर को पुस्कार संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर स्टॉक होम में भव्य पुरस्कार समारोह होता है। हालांकि नोबेल शांति पुरस्कार के लिए यह कार्यक्रम नार्वे की राजधानी ओस्लो में होता है।

नोबेल फाउंडेशन ने कहा, ’’ इस महामारी ने सभी सभी को इस मुश्किल रूकावटों में डाल दिया। हम सभी को इस मानवीय संकट के समाधान में सीमापार सहयोग की अहमियत के बारे में सोचने को विवश होना पड़ा। हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, विज्ञान की मदद से हम उनका समाधान तलाश सकते हैं।’’

नार्वेवासियों ने पहले 1000 अतिथियों के पारंपरिक भव्य कार्यक्रम के बजाय 100 अतिथियों के साथ एक छोटे कार्यक्रम की योजना बनायी थी। लेकिन नवंबर में योजना बदल दी गयी जब विश्व खाद्य कार्यक्रम और नार्वे नोबेल समिति ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम नहीं होगा।

अब यह कार्यक्रम वेबकास्ट आयोजन होगा तथा इसमें स्वीडन के सम्राट कार्ल षोडश गुस्ताफ भी हिस्सा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला