लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-चीन के विवाद के बाद संयुक्त राष्ट्र ने हैती के राजनीतिक मिशन का कार्यकाल बढ़ाया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 14:21 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 16 अक्टूबर (एपी) हैती में संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मिशन का विस्तार करने के लिए शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सर्वसम्मति से मतदान किया गया। यह कदम चीन और हैती के बीच विवाद के बाद उठाया गया। चीन के लातिन अमेरिका के सबसे गरीब देश हैती और कई अन्य सदस्यों के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं।

मिशन का कार्यकाल शुक्रवार अर्द्धरात्रि को समाप्त होने से कुछ घंटे पहले हुए समझौते में अमेरिका और मैक्सिको नौ महीने का कार्यकाल बढ़ाने के लिए चीन के साथ सहमति पर पहुंचे। इसका मसौदा मैक्सिको ने तैयार किया है। वाशिंगटन बढ़ाए जाने वाले कार्यकाल की अवधि एक साल से कम चाहता था और बीजिंग छह महीने से अधिक चाह रहा था।

यह समझौता गुप्त होने की वजह से राजनयिकों ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर कहा कि इससे प्रस्ताव पर चीन के वीटो का खतरा टल गया है और इस कदम के पक्ष में परिषद के सभी 15 सदस्यों के वोट पड़े हैं।

राजनयिकों ने कहा कि चीन के आखिरी समय में लिए गए इस निर्णय की वजह ताइवान के साथ राजनयिक संबंध रखने के चलते हैती से उसकी नाराजगी है। हैती उन 15 देशों में शामिल है जो स्वशासित लोकतांत्रिक देश ताइवान को मान्यता देते हैं, जबकि चीन उसे अपना हिस्सा बताता है।

हैती के शीर्ष राजनयिक ने पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से हिंसा और अपराध से निपटने में मदद का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मिशन की सुरक्षा और कानून प्रवर्तन संस्थान को मजबूत करने की दिशा में अहम जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब