लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने इंडोनेशिया के गिरजाघर में ‘आतंकवादी हमले’ की निंदा की

By भाषा | Updated: March 31, 2021 08:27 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 31 मार्च (एपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रविवार के दिन इंडोनेशिया के गिरजाघर में हुए बम हमले की निंदा की और इसे ‘‘कायराना आतंकवादी हमला’’ करार दिया। साथ ही उन्होंने हमले की साजिश रचने वालों, प्रायोजकों और इसके लिए धन मुहैया कराने वालों को सजा देने की मांग की है।

इंडोनेशिया के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हाल ही में एक नव विवाहित दंपति ने रोमन कैथलिक गिरजाघर के बाहर खुद को प्रेशर कुकर बम से उड़ा लिया था। संदेह है कि इनका आतकंवादियों के साथ संबंध था। इस हमले में 20 लोग घायल हो गए थे, जिनमें गिरजाघर के चार सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। इस धमाके में गिरजाघर तथा दक्षिण सुलावेसी प्रांत की राजधानी मकास्सर में कई इमारतों की खिड़कियां टूट गईं।

सुरक्षा परिषद की ओर से मंगलवार को जारी बयान में हमले को आतंकवाद का ‘निंदनीय’ कृत्य बताया और कहा कि ‘‘आतंकवाद की कोई भी घटना अपराधिक है और इसे किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता, भले ही इसके पीछे कारण कुछ भी हो।’’

परिषद ने आतंकवादी घटनाओं से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को हो रहे खतरे से सभी देशों से मिलकर निपटने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?