संयुक्त राष्ट्र ने मुंबई हमले के साजिशकर्ता लख्वी को महीने में डेढ लाख रुपये खर्च की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 12, 2020 01:07 IST2020-12-12T01:07:26+5:302020-12-12T01:07:26+5:30

United Nations approves Lakhvi, the conspirator of Mumbai attack, to spend one and a half million rupees a month | संयुक्त राष्ट्र ने मुंबई हमले के साजिशकर्ता लख्वी को महीने में डेढ लाख रुपये खर्च की मंजूरी दी

संयुक्त राष्ट्र ने मुंबई हमले के साजिशकर्ता लख्वी को महीने में डेढ लाख रुपये खर्च की मंजूरी दी

संयुक्त राष्ट्र, 11 दिसंबर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति ने घोषित आतंकवादी और मुंबई हमले के साजिशकर्ता जकी-उर-रहमान लख्वी को महीने में डेढ लाख पाकिस्तानी रुपये का खर्च देने की अनुमति दे दी है।

सूत्रों ने बताया कि प्रतिबंध समिति ने खर्च की राशि को इस सप्ताह मंजूरी देते हुए लख्वी के बैंक खाते से यह धन निकालने की अनुमति दी है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद से लख्वी के बैंक खाते से लेन देन पर रोक लगा दी गई थी।

परिषद से मिली मंजूरी के अनुसार, लख्वी को दवाओं के लिए 45हजार, भोजन के लिए 50 हजार, जन सुविधाओं के लिए 20 हजार, वकील की फीस के लिए 20 हजार और परिवहन के लिए 15 हजार रुपये निकालने की अनुमति होगी।

लश्कर-ए-तैयबा और अल-कायदा से जुड़े होने तथा आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण 60 वर्षीय लख्वी को संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2018 में आतंकवादी घोषित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: United Nations approves Lakhvi, the conspirator of Mumbai attack, to spend one and a half million rupees a month

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे