लाइव न्यूज़ :

संयुक्त अरब अमीरात ने दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 10, 2021 20:06 IST

Open in App

दुबई, 10 अप्रैल (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए शनिवार को दो अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की जिनमें एक महिला शामिल है ।

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम ने इन दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा ट्विटर पर की। इसके मुताबिक नौरा अल मतरोशी देश की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होंगी। दूसरे अंतरिक्ष यात्री का नाम मोहम्मद अल मुल्ला है।

बाद में सरकार के एक प्रचार वीडियो में बताया गया कि वर्ष 1993 में जन्मी अल मतरोशी अबु धाबी स्थित नेशनल पेट्रोलियम कंस्ट्रकशन कंपनी में इंजीनियर हैं।

सरकार ने कहा कि मुल्ला 1988 में जन्में हैं और दुबई पुलिस में एक पायलट हैं और उसके प्रशिक्षण इकाई की अगुवाई करते हैं।

इन दोनों का चयन यूएई में 4,000 से अधिक आवेदकों में से किया गया।

दोनों को अमेरिका में टेक्सास के ह्यूस्टन स्थित नासा के जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र में प्रशिक्षण लेना होगा।

यूएई सरकार ने कहा कि अगर अल मतरोशी अंतरिक्ष की यात्रा कामयाब रहती है तो वह अंतरिक्ष जाने वाली पहली अरबी महिला होंगी।

वर्ष 2019 में हज्जा अल मंसूरी अंतरिक्ष में जाने वाले यूएई के पहले व्यक्ति बने थे। वह आठ दिन के मिशन के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहे थे।

यूएई की अंतरिक्ष संबंधी कई महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। वह 2024 तक चांद पर मानवरहित विमान भेजना चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला