लाइव न्यूज़ :

यूनिसेफ ने 3,000 ऑक्सीजन सांद्रक भारत भेजे, टीकाकरण की गति बढ़ाने में कर रहा सरकार की मदद

By भाषा | Updated: May 1, 2021 12:01 IST

Open in App

: योशिता सिंह :

संयुक्त राष्ट्र, एक मई संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी कोविड-19 की “प्रलयकारी नयी लहर” से लड़ने में भारत की मदद करने के लिए 3,000 ऑक्सीजन सांद्रक, जांच किट और अन्य उपकरण समेत अहम जीवनरक्षक आपूर्तियां भेज रही है।

यूनिसेफ ने यह भी कहा कि वह सभी आयु वर्गों को टीका देने के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम को गति देने में भी मदद कर रहा है।

शुक्रवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन के दौरान, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के उपप्रवक्ता फरहान हक ने महासचिव एंतोनियो गुतारेस के ट्वीट का संदर्भ दिया कि वह और संयुक्त राष्ट्र परिवार देश के लोगों के साथ कोविड-19 की इस भयावह स्थिति के दौरान एकजुटता से खड़ा है और संयुक्त राष्ट्र देश के प्रति अपने सहयोग को बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हक ने कहा कि भारत में संयुक्त राष्ट्र की रेजिडेंट समन्वयक रेनाटा लोक डेसालियन भी महासचिव की तरह विचार रखती हैं।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक यूनिसेफ पूर्वोत्तर भारत और महाराष्ट्र के अस्पतालों के लिए 25 ऑक्सीजन संयंत्रों की खरीद एवं स्थापना में मदद करने के साथ ही देश में प्रवेश के स्थानों पर थर्मल स्कैनर लगाने में मदद कर रहा है।

इसमें कहा गया, “यूनिसेफ और साझेदार सभी आबादी समूहों में समान रूप से टीका देने के लिए उसके राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम को गति देने के लिए सरकार का लगातार समर्थन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा