लाइव न्यूज़ :

यूनिसेफ प्रमुख ने पारिवारिक स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 01:27 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 13 जुलाई (एपी) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक के तौर पर हेनरिटा फोरे के इस्तीफे को भारी मन से स्वीकार कर लिया है और संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी की प्रमुख के तौर पर उनके ‘प्रेरक नेतृत्व’ की सराहना की है।

संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने मंगलवार को कहा कि गुतारेस इस समय फोरे के इस फैसले को समझते हैं कि उन्हें परिवार के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे के प्रति समर्पित होना है। वह शादीशुदा हैं और उनके चार बच्चे हैं।

फोरे अमेरिकी जन स्वास्थ्य एवं अंतरराष्ट्रीय विकास अधिकारी हैं। वह यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशल डेवलपमेंट की प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं। वह एक जनवरी 2018 को यूनिसेफ की प्रमुख बनी थीं।

हक के मुताबिक, महासचिव ने फोरे का दुनिया भर में बच्चों और युवाओं के सामने आने वाली असाधारण चुनौतियों का निदान करने और उनके जीवन को बेहतर बनाने के उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोविड -19 की वैश्विक प्रतिक्रिया में यूनिसेफ की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला