लाइव न्यूज़ :

यूनिसेफ प्रमुख ने कोविड-19 टीकों के उत्पादन के लिए बौद्धिक सम्पदा अधिकार सरल किए जाने की अपील की

By भाषा | Updated: April 7, 2021 13:23 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, सात अप्रैल संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरीटा फोरे ने कोविड-19 टीकों के उत्पादन के लिए बौद्धिक सम्पदा अधिकारों को सरल किए जाने की अपील की और कहा कि फिलहाल टीकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त आपूर्ति नहीं है।

फोरे ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘वायरस से मुकाबला करने के लिए हमें अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के टीकाकरण की रणनीति पर काम करना चाहिए, लेकिन साथ ही हमें उस रणनीति पर भी अमल करना चाहिए, जो सभी के लिए टीकों की समान पहुंच सुनिश्चित करे।’’

उन्होंने कहा कि जिन सरकारों ने इस साल अपने सभी वयस्क देशवासियों के टीकाकरण के लिए आवश्यक खुराकों से अधिक खुराक हासिल करने के लिए करार किया है, उन्हें कोवैक्स को अतिरिक्त खुराकें तत्काल ऋण पर या दान देनी चाहिए, ताकि उन्हें सभी देशों में समान रूप से वितरित किया जा सके।

फोरे ने सरकारों, कारोबारों एवं साझेदारों से बौद्धिक सम्पदा अधिकार (आईपीआर) धारकों की ओर से स्वेच्छा से एवं अग्रसक्रिय तरीके से लाइसेंस जारी किए जाने के माध्यम से आईपीआर को सरल बनाने समेत तत्काल कदम उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि टीकों का उत्पादन बढ़ाने के लिए बौद्धिक सम्पदा में छूट के अलावा अग्रसक्रिय साझेदारी और सहयोग की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला