लाइव न्यूज़ :

यूएनजीए समिति ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को पर्यवेक्षक का दर्जा देने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: October 29, 2021 11:33 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 29 अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र महासभा की एक समिति ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) को पर्यवेक्षक का दर्जा देने के लिए भारत द्वारा पेश किए गए एक मसौदा प्रस्ताव को पारित कर दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब स्कॉटलैंड के ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के लिए विश्वभर के नेता एकत्रित हो रहे हैं।

मसौदा प्रस्ताव को कानूनी मामलों को देखने वाली महासभा की छठी समिति में पारित किया गया। इसे बृहस्पतिवार को बिना मतदान के पारित किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को अब छठी समिति के सुझाव को आधिकारिक तौर पर पारित करना होगा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि आर रवींद्र ने कहा, ‘ ग्लासगो में अगले सप्ताह सीओपी-26 की बैठक से पहले, आज अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को पर्यवेक्षक का दर्जा देने के मसौदा प्रस्ताव पर की गई कार्रवाई केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि वास्तविक भी है।’’

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने एक ट्वीट में कहा कि भारत जलवायु कार्रवाई के मामलों पर अपनी कथनी को करनी में बदलना है।

उसने ट्वीट किया , ‘‘ ग्लासगो सीओपी26 से पहले एक महत्वपूर्ण कदम। संयुक्त राष्ट्र की छठी समिति ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को पर्यवेक्षक का दर्जा देने के मसौदा प्रस्ताव को पारित कर दिया है।’’

राजदूत रवींद्र ने कहा कि इस प्रस्ताव को पारित करना अक्षय ऊर्जा के लिए सदस्य देशों की प्रतिबद्धता एवं संकल्प और ‘‘ हरित ऊर्जा कूटनीति के एक नए युग की शुरुआत’’ को दर्शाएगा।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने इस महीने की शुरुआत में भारत, फ्रांस और लगभग 80 सह-प्रायोजकों की ओर से अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को पर्यवेक्षक का दर्जा देने के लिए मसौदा प्रस्ताव पेश किया था।

इस प्रस्ताव के सह-प्रायोजक देशों में अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कम्बोडिया, कनाडा, चिली, क्यूबा, डेनमार्क, मिस्र, फिजी, फिनलैंड, आयरलैंड, इटली, जापान, मालदीव, मॉरिशस, म्यांमा, न्यूजीलैंड, ओमान, सेंट विन्सेंट और ग्रेनेडाइंस, सऊदी अरब, त्रिनिदाद और टोबैगो, संयुक्त अरब अमीरात तथा ब्रिटेन शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की