यूनेस्को ने अफगानिस्तान में शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति को बचाए रखने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:37 IST2021-09-10T22:37:38+5:302021-09-10T22:37:38+5:30

UNESCO urged to preserve the progress made in education in Afghanistan | यूनेस्को ने अफगानिस्तान में शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति को बचाए रखने का आग्रह किया

यूनेस्को ने अफगानिस्तान में शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति को बचाए रखने का आग्रह किया

पेरिस, 10 सितंबर (एपी) यूनेस्को ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अफगानिस्तान में शासन की बागडोर तालिबान के हाथों में आने के बाद विशेषकर बालिकाओं और महिलाओं की शिक्षा तक पहुंच को लेकर खतरा पैदा हो गया है।

संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की नयी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2001 में अफगानिस्तान में शुरू किये गये अमेरिका नीत सैन्य अभियान के बाद तालिबान के सत्ता से बेदखल होने पर बीते 20 वर्षों में छात्रों के स्कूल जाने की दर में कई गुणा वृद्धि हुई। अफगानिस्तान में महिलाओं की साक्षरता दर दोगुनी हो गई है।

यूनेस्को की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2001 में प्राथमिक विद्यालय में कोई छात्रा नहीं थी, जबकि 2018 में इनकी संख्या 25 लाख हो गई। अफगानिस्तान में प्राथमिक विद्यालयों में छात्राओं की संख्या अब 40 प्रतिशत है।

यूनेस्को के महानिदेशक औड्रे अजूले ने कहा, ''अफगानिस्तान में शिक्षा में हुई प्रगति को बचाए रखने की बेहद जरूरत है।''

रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान में शिक्षा का आधा खर्च विदेशी अनुदान पर निर्भर है। अब तालिबान के सत्ता में आने पर इसमें कमी आ सकती है।

यूनेस्को ने सह-शिक्षा और पुरुषों द्वारा महिलाओं को पढ़ाए जाने पर तालिबान के पाबंदी लगाने की आशंका प्रकट की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UNESCO urged to preserve the progress made in education in Afghanistan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे