लाइव न्यूज़ :

समुद्र के अंदर 5.7 तीव्रता के भूकंप से पूर्वी इंडोनेशिया के कुछ हिस्से हिले

By भाषा | Updated: November 4, 2021 10:51 IST

Open in App

जकार्ता,चार नवंबर (एपी) समुद्र के अंदर भूकंप के हल्के झटके से पूर्वी इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में कंपन महसूस हुआ। भूकंप से फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग ने कहा कि ‘नार्थ मालूकू’ प्रांत के सेराम द्वीप पर तटीय गांव अमहाई से लगभग 65 किलोमीटर दूर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केन्द्र समुद्र में लगभग 10 किलोमीटर नीचे था।

इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी ने कहा कि भूकंप से सुनामी आने का खतरा नहीं है। गौरतलब है कि नार्थ मालूकू प्रांत की आबादी करीब दस लाख है और यह देश की सबसे कम आबादी वाले प्रांतों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल