लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने चेताया, कोरोना महामारी मानवाधिकारों का हनन करने के लिये 'ब्लैंक चेक' नहीं

By भाषा | Updated: April 9, 2020 21:00 IST

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त मिशेल बेशलेट ने कहा, ‘‘कुछ देशों में हमनें ये खबरें देखी हैं कि पत्रकारों को मास्क नहीं पहन कर रिपोर्टिंग करने को लेकर दंडित किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दीकोरोना वायरस संकट नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन करने के लिये कोई ‘ब्लैंक चेक’ (खुली छूट) नहीं है: UN

जिनेवा: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि कोरोना वायरस संकट नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन करने के लिये कोई ‘ब्लैंक चेक’ (खुली छूट) नहीं है। उन्होंने ‘‘असीमित’’ आपात शक्तियों का इस्तेमाल करने को लेकर कुछ देशों की आलोचना भी की।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त मिशेल बेशलेट ने कहा, ‘‘ इस जन स्वास्थ्य आपातकाल में प्रतिक्रिया करने के लिये आपात उपायों की जरूरत हो सकती है। लेकिन आपात स्थिति मानवाधिकार दायित्वों का अनादर करने के लिये ‘ब्लैंक चेक’ नहीं है। ’’ चिली की पूर्व राष्ट्रपति ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिक परिषद (यूएनएचआरसी) की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पहली बैठक को संबोधित करते हुए यह कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘आपात उपाय आवश्यक एवं समानुपातिक होने चाहिए। मैं कुछ देशों द्वारा असीमित आपात शक्तियों को अपनाने को लेकर चिंतित हूं।’’ उल्लेखनीय है कि हंगरी में प्रधानमंत्री विक्टर ओरबन अपनी सरकार द्वारा संकट को समाप्त घोषित किये जाने तक के आदेश के साथ अभी शासन कर रहे हैं।

बेशलेट ने कहा, ‘‘कुछ देशों में हमनें ये खबरें देखी हैं कि पत्रकारों को मास्क नहीं पहन कर रिपोर्टिंग करने को लेकर दंडित किया जा रहा है, स्वास्थ्य कर्मियों जब सुरक्षा का अभाव होने का जिक्र करते हैं तब उन्हें फटकार लगाई जाती है। वहीं, आम आदमी को महामारी के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर गिरफ्तार किया जा रहा है।’’

उन्होंने विभिन्न देशों से यह अनुरोध किया कि वे कैदियों, गरीबों, महिलाओं और प्रवासियों सहित सर्वाधिक जोखिम ग्रस्त तबके के लोगों की सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि महामारी यदि नहीं रूकी तो यह और अधिक असमानता बढ़ागी।

टॅग्स :कोरोना वायरससंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला