लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र समर्थित टीका आपूर्ति कार्यक्रम ने आपूर्ति में विलंब की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: March 25, 2021 22:40 IST

Open in App

जिनेवा, 25 मार्च (एपी) संयुक्त राष्ट्र समर्थित कार्यक्रम ने एक भारतीय टीका निर्माता से नौ करोड़ खुराक की आपूर्ति मिलने में विलंब की घोषणा की है, जो निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों को महामारी से लड़ने के लिए महत्वाकांक्षी टीके की आपूर्ति की दिशा में बड़ा झटका है।

टीका गठबंधन ‘गावी’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आने के कारण यह विलंब हो सकता है, जिससे वहां सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पर घरेलू मांग बढ़ेगी। सीआईआई कोवैक्स कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण टीका निर्माता संस्थान है।

गावी ने कहा कि इस कदम से सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाए जा रहे ऑक्सफोर्ड- एस्ट्राजेनेका की चार करोड़ खुराक प्रभावित होंगी, जो इस महीने कोवैक्स को आपूर्ति की जानी थी। साथ ही अगले महीने पांच करोड़ टीके मिलने की उम्मीद थी। गावी ने कहा कि इसने आपूर्ति हासिल करने वाले देशों को सूचित कर दिया है।

गावी ने कहा कि 64 देशों को टीके की आपूर्ति के लिए संस्थान से संपर्क किया गया है और संयुक्त राष्ट्र समर्थित कार्यक्रम ने ‘‘संभावित विलंब को लेकर सभी प्रभावित देशों को सूचित कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला