लाइव न्यूज़ :

UN की उप प्रमुख अमीना मोहम्मद ने धार्मिक सौहार्द के लिए सम्राट अशोक के संदेश की दिलाई याद

By भाषा | Updated: June 16, 2019 19:28 IST

उन्होंने 11 जून को लिस्बन में ग्लोबल सेंटर फॉर प्लुरलिज्म में कहा, ‘‘हजारों सालों से विद्वान और दार्शनिक एकता और बहुलवाद, संपूर्ण और उसके घटकों के बीच तनाव पर बहस करते आ रहे हैं। दो सहस्राब्दियां पहले भारतीय सम्राट ‘अशोक महान’ ने सभी धर्मों के लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण रिश्तों तथा एक दूसरे के धर्मग्रंथों के प्रति सम्मान रखने का संदेश दिया था।’’

Open in App

संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव अमीना मोहम्मद ने दुनियाभर में बढ़ती असहिष्णुता के बीच विविधता और समावेश के महत्व पर जोर देते हुए सभी धर्मों के लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण रिश्तों के भारतीय सम्राट अशोक के संदेश का उल्लेख किया। अमीना ने धर्मस्थलों पर हमलों और अल्पसंख्यकों, शरणार्थियों तथा किसी को खुद से अलग समझकर उस पर निशाना साधकर की जा रही हिंसा के समय में बहुलवाद के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने 11 जून को लिस्बन में ग्लोबल सेंटर फॉर प्लुरलिज्म में कहा, ‘‘हजारों सालों से विद्वान और दार्शनिक एकता और बहुलवाद, संपूर्ण और उसके घटकों के बीच तनाव पर बहस करते आ रहे हैं। दो सहस्राब्दियां पहले भारतीय सम्राट ‘अशोक महान’ ने सभी धर्मों के लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण रिश्तों तथा एक दूसरे के धर्मग्रंथों के प्रति सम्मान रखने का संदेश दिया था।’’

‘अशोक महान’ के नाम से प्रसिद्ध सम्राट अशोक मौर्य वंश के शासक थे जिन्होंने 268 ईसापूर्व से 232 ईसापूर्व तक लगभग पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन किया था। अमीना ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में बहुलवाद के वचन को पूरा करने के लिए लंबा रास्ता तय करना है।

संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव ने देशों में बढ़ती असहिष्णुता और भेदभाव के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि प्राथमिकताओं को फिर से तय करने और आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रणालियों को पुनर्गठित करने की बहुत जरूरत है। उन्होंने न्यूजीलैंड में मस्जिदों पर, श्रीलंका में गिरजाघरों पर और अमेरिका में यहूदी प्रार्थनास्थलों पर हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि उपासना की जगहों पर बढ़ते हुए ये हमले एक दूसरे के प्रति और मानवता के प्रति सम्मान की कमी के उदाहरण हैं। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रहिस्ट्रीधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

विश्व अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा