लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने बुर्किन फासो का दौरा किया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 11:28 IST

Open in App

गौडौबो (बुर्किना फासो), 22 जून (एपी) हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने युद्धग्रस्त बुर्किना फासो का दौरा किया और अपनी असुरक्षा की आशंकाओं के बावजूद लगातार विस्थापन को स्वीकार करने वाले लोगों के प्रति एकजुटता जतायी। जोली ने कहा कि विश्व इन लोगों की पर्याप्त मदद नहीं कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के साथ करीब 20 साल से जुड़ीं अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगता है कि साहेल में मानवीय संकट को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। इसे बेहद कम महत्व वाले भूराजनीतिक विषय के तौर पर देखा जा रहा है। कौन सा देश और लोग महत्व रखते हैं, इसे लेकर पक्षपाती रवैया रहा है।’’

बुर्किना फासो आतंकवादी संगठन अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से संबद्ध इस्लामी विद्रोह का पांच साल से सामना कर रहा है और इसमें हजारों लोगों की जान गयी है तथा 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। देश में 22000 से अधिक शरणार्थी भी हैं जिनमें अधिकतर मालियन हैं।

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायोग में विशेष दूत जोली ने रविवार को विश्व शरणार्थी दिवस पर बुर्किना फासो के सालेह में गौडौबो शरणर्थी शिविर का दो दिवसीय दौरा किया। उन्होंने शिविर में मालियन शरणार्थियों और मध्य-उत्तर तथा सालेह क्षेत्रों के विस्थापितों से बात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब