लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने यौन शोषण के आरोपों पर गबोन से शांतिरक्षकों को घर भेजा

By भाषा | Updated: September 16, 2021 10:23 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 16 सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने गबोन से संगठन के शांति रक्षकों के पूरे दल को तत्काल घर भेजने का आदेश दिया है। उन्होंने मध्य अफ्रीकी गणराज्य में उसके करीब 450 सदस्यों द्वारा यौन शोषण किए जाने की विश्वस्त खबरों और पूर्व में लगाए गए आरोपों के कारण यह फैसला लिया है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने यह फैसला लिया क्योंकि ‘‘हमें लगता है कि मध्य अफ्रीकी गणराज्य में आरोपों और यौन शोषण के इतिहास से प्रभावी तरीके से निपटने में हम नाकाम रहे, जिसमें समय रहते और प्रभावी ढंग से जांच करना भी शामिल है।’’

उन्होंने बताया कि गबोन के सैन्य कर्मियों के खिलाफ दुराचार के आरोप 2015 के हैं। नयी रिपोर्टों के साथ संयुक्त राष्ट्र को यौन शोषण के कुल 32 आरोपों की जानकारी मिली है।

दुजारिक ने बताया कि सभी आरोपों में मध्य अफ्रीकी देश में शांति रक्षा मिशन में तैनात सेना के सदस्य शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षकों खासतौर से मध्य अफ्रीकी गणराज्य और कांगो में तैनात कर्मियों पर बच्चों के बलात्कार और अन्य यौन शोषण के आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला