लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूएनएएमए का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ाया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:56 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 17 सितंबर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव के पक्ष में सर्वसम्मति से फैसला करते हुए अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया। इस प्रस्ताव में अफगानिस्तान में समावेशी एवं प्रतिनिधिक सरकार के गठन महत्व पर बल दिया गया है।

पंद्रह सदस्यों वाली परिषद ने मसौदा प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाला जिससे यूएनएएमए का कार्यकाल 17 मार्च, 2022 तक के लिए बढ़ गया है।

प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र की इस भूमिका पर बल दिया गया है कि वह अफगानिस्तान में शांति एवं स्थायित्व को बढ़ावा देता रहेगा। इसमें अफगानिस्तान को मानवीय सहायता पहुंचाने में प्रयासों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र की मानवीय एजेंसियों एवं अन्य एजेंसियों को सभी पक्ष सहयोग करेंगे।

इसमें अफगानिस्तान में आतंकवाद का मुकाबला करने की अहमियत दोहरायी गयी है और इस संबंध में सुरक्षा परिषद के विभिन्न प्रस्तावों का हवाला दिया गया। प्रस्ताव यह सुनिश्चित करने का भी आह्वान करता है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी अन्य देश को धमकी देने या उस पर हमला के लिए, आतंकी गतिविधि की साजिश रचने या उसके वास्ते धन का प्रबंधन करने, आतंकवादियों को प्रश्रय देने या उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। प्रस्ताव के अनुसार किसी अफगान संगठन या शख्स को किसी अन्य देश की जमीन पर अपनी गतिविधियां चला रहे आतंकवादियों का समर्थन नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो