लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यमन में संघर्ष विराम का आह्वान किया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 11:43 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 13 मई (एपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यमन में संघर्ष रोकने का आह्वान करते हुए कहा है कि टिकाऊ संघर्ष विराम और राजनीतिक वार्ता से ही अरब जगत के इस सबसे गरीब मुल्क में छह साल से चल रही जंग खत्म हो पाएगी।

अशांति-अस्थिरता का माहौल खत्म करने का आह्वान करते हुए सुरक्षा परिषद ने बुधवार को संकेत दिया कि यमन के तेल से संपन्न मारिब प्रांत में ईरान समर्थित शिया हूती विद्रोही भड़कावे की कार्रवाई कर रहे हैं।

हमलों के कारण 2015 से करीब 10 लाख लोगों को दूसरी जगह विस्थापित होना पड़ा है।

परिषद के बयान जारी करने के पहले संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत मार्टिन ग्रिफिट्स ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि साल भर से ज्यादा समय से हूती विद्रोहियों के हमले के कारण बच्चों समेत कई अनमोल जिंदगी का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि मारिब प्रांत में विस्थापित हुए लोग डर के साए में जी रहे हैं और लगातार हमले से शांति प्रयासों में बाधा पैदा हो रही है।

ग्रिफिट्स ने कहा कि मारिब में हमले से ऐसा लग सकता है कि सैन्य हस्तक्षेप के जरिए युद्ध जीत सकते हैं लेकिन इससे हिंसा और अशांति का कुचक्र शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक शक्तियों और घटकों की समग्र भागीदारी से यमन पर प्रभावी शासन हो सकता है।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सेवा के प्रमुख मार्क लॉवकुक ने सुरक्षा परिषद को बताया कि मारिब में छिड़ी जंग के कारण 25,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। अगर लड़ाई नहीं रूकी तो आगामी महीने में 385,000 लोग विस्थापित हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!