लाइव न्यूज़ :

संरा महासचिव ने भारतीय महिला को यूएनडीपी की अवर महासचिव एवं एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया

By भाषा | Updated: February 18, 2021 01:26 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 17 फरवरी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने वित्त एवं निवेश के क्षेत्र की जानी-मानी भारतीय विशेषज्ञ ऊषा राय-मोनारी को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की अवर महासचिव और एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि ब्लैकस्टोन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रुप की वरिष्ठ सलाहकार राव-मोनारी निवेश के क्षेत्र की एक पेशेवर हैं, जिन्हें खासकर बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव है।

राव-मोनारी ने पहले ब्लैकस्टोन पोर्टफोलियो की एक कंपनी ग्लोबल वाटर डेवलपमेंट पार्टनर्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किया है और वह विश्व बैंक समूह के हिस्सा अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम में सतत व्यापार सलाहकार समूह की निदेशक समेत कई वरिष्ठ पद संभाल चुकी हैं।

राव-मोनारी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स / स्कूल ऑफ बिजनेस’ से अंतरराष्ट्रीय मामलों एवं वित्त में स्नातकोत्तर की डिग्री और मुंबई स्थित जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से प्रबंधन अध्ययन में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक