लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर के कारण भारत को होगा फायदा: संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: February 5, 2019 19:11 IST

संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव का फायदा कई देशों को मिलेगा, जिनमें भारत भी शामिल है। 

Open in App

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध से भारत और कई अन्य देशों को फायदा होगा। संयुक्तराष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव का फायदा कई देशों को मिलेगा, जिनमें भारत भी शामिल है। पिछले साल मार्च में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयातित इस्पात पर और एल्युमीनियम पर भारी शुल्क लगाया है। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध की स्थिति बनी हुई।जवाबी कार्रवाई करते हुए चीन ने भी अरबों डॉलर के अमेरिकी आयात पर भारी शुल्क लगाया है। संयुक्तराष्ट्र के विशेषज्ञों ने सोमवार को कहा कि चीन और अमेरिका के बीच ‘जैसे को तैसा’ के व्यापार विवाद से दोनों ही देशों के घरेलू उत्पादकों को किसी तरह का संरक्षण नहीं मिलेगा। यदि इसे हल नहीं किया जाता है तो इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर होगा। व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) की रिपोर्ट में कह गया है कि चीन के 250 अरब डॉलर के निर्यात पर अमेरिका ने शुल्क की दरें ऊंची की हैं। इसमें से सिर्फ छह प्रतिशत की अमेरिका की कंपनियां खरीदेंगी। संयुक्तराष्ट्र के शोध के अनुसार इसी तरह अमेरिका के 85 अरब डॉलर मूल्य के निर्यात पर चीन का शुल्क लगा है। इसमें से सिर्फ पांच प्रतिशत ही चीन की कंपनियां खरीदेंगी। अमेरिका ने चीन से द्विपक्षीय व्यापार में अमेरिका के प्रतिकूल 375 अरब डॉलर के व्यापार घाटे को कम करने की मांग की है। चीन ने इसके लिए अमेरिकी आयात और निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है। इन उपायों को लागू करने के लिए अमेरिका ने एक मार्च, 2019 तक का समय तय किया है। संयुक्तराष्ट्र ने कहा कि यदि अमेरिका और चीन एक मार्च तक अपने शुल्क विवाद को समाप्त करने का फैसला नहीं करते हैं, तो दोनों देशों के उत्पादों पर शुल्क की दर मौजूदा के दस प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी।इस विवाद से जिन देशों को फायदा होगा उनमें यूरोपीय संघ के सदस्य देश शामिल हैं। यूरोपीय संघ का निर्यात इस विवाद से 70 अरब डॉलर बढ़ जाएगा। जापान का कनाडा का निर्यात 20-20 अरब डॉलर बढ़ेगा। अध्ययन में कहा गया है कि इससे आस्ट्रेलिया के निर्यात में 4.6 प्रतिशत, ब्राजील के निर्यात में 3.5 प्रतिशत, भारत के निर्यात में 3.5 प्रतिशत, फिलिपीन के निर्यात में 3.2 प्रतिशत तथा वियतनाम के निर्यात में पांच प्रतिशत का इजाफा होगा। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपचीनइंडियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?