लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने कहा, कोविड-19 की वजह से अरब देशों की अर्थव्यवस्था में आएगी 5.7 प्रतिशत की गिरावट

By भाषा | Updated: July 23, 2020 15:15 IST

संयुक्तराष्ट्र ने एक रिपोर्ट ने कहा है कि कोरोना के कारण अरब देशों की अर्थव्यवस्था में 5.7 प्रतिशत की गिरावट आएगी। इसके अलावा लाखों लोग गरीबी में चले जाएंगे और पहले से ही सशस्त्र संघर्ष से परेशान लोगों की स्थिति और खराब हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहामारी की वजह से इस साल अरब देशों की अर्थव्यवस्था में 5.7 प्रतिशत की गिरावट आएगी।इसके अलावा लाखों लोग गरीबी में चले जाएंगे और पहले से ही सशस्त्र संघर्ष से परेशान लोगों की स्थिति और खराब हो जाएगी।

बेरूत: कोरोना वायरस महामारी से अरब देशों की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगेगा। संयुक्तराष्ट्र की बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी की वजह से इस साल अरब देशों की अर्थव्यवस्था में 5.7 प्रतिशत की गिरावट आएगी। इसके अलावा लाखों लोग गरीबी में चले जाएंगे और पहले से ही सशस्त्र संघर्ष से परेशान लोगों की स्थिति और खराब हो जाएगी। पश्चिम एशिया पर संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक आयोग का कहना है कि अरब क्षेत्र के कुछ देशों की अर्थव्यवस्था में तो 13 प्रतिशत तक की गिरावट आएगी।

इससे क्षेत्र को कुल मिलाकर 152 अरब डॉलर का नुकसान होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे 1.43 करोड़ और लोग गरीबी में चले जाएंगे। और अरब देशों में गरीबों की संख्या बढ़कर 11.5 करोड़ हो जाएगी, जो क्षेत्र की कुल आबादी का 25 प्रतिशत है। कोविड-19 संकट से पहले ही अरब के करीब 5.5 करोड़ लोग मानवाधिकार के आधार पर दी जा रही मदद पर जीवनयापन कर रहे थे।

इनमें 2.6 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्हें जबरन बेघर किया गया है। अरब देशों ने इस महामारी पर काबू के लिए तेजी से कदम उठाए थे। मार्च में ही इन देशों ने घर पर रहने का आदेश जारी कर दिया था। यात्रा पर रोक लगा दी थी। धार्मिक आयोजन रोक दिए थे तथा समूह में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी थी।

संयुक्तराष्ट्र के अनुसार, अरब देशों में कोविड-19 संक्रमण के 8,30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। अब तक इन देशों में इस महामारी से 14,717 लोगों की मौत हुई है। अरब देशों में संक्रमण की दर प्रति 1,000 लोगों पर 1.9 है। वहीं मृत्यु दर प्रति 1,000 पर 17.6 है, जो वैश्विक स्तर पर 42.6 की मृत्यु दर की तुलना में काफी कम है।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना