संयुक्त राष्ट्र ने यमन में तीन प्रमुख हूती विद्रोहियों पर पाबंदियां लगाई
By भाषा | Updated: November 11, 2021 11:17 IST2021-11-11T11:17:20+5:302021-11-11T11:17:20+5:30

संयुक्त राष्ट्र ने यमन में तीन प्रमुख हूती विद्रोहियों पर पाबंदियां लगाई
संयुक्त राष्ट्र, 11 नवंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सऊदी अरब में हमले करने और यमन के उत्तर में सरकार के आखिरी गढ़ में लड़ाई लड़ने के लिये तीन हूती विद्रोहियों पर प्रतिबंध लगाए हैं।
ब्रिटेन ने बुधवार को बताया कि उसने प्रतिबंधों का प्रस्ताव पेश किया था क्योंकि सऊदी अरब में हुए हमलों में नागरिकों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। इसके अलावा मध्य रेगिस्तानी शहर मारिब में हूती विद्रोहियों की वजह से मानवीय सहायता तक लोगों की पहुंच अवरुद्ध हुई है।
संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध सूची में जोड़े गए तीन विद्रोहियों में हूती चीफ ऑफ जनरल स्टाफ मुहम्मद अब्द अल-करीम अल-गमरी, सहायक रक्षा मंत्री सालेह मिस्फर सालेह अल शायर और हूती बलों के एक प्रमुख नेता यूसुफ अल-मदनी के नाम शामिल हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।