लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान को कोविड-19 रोधी टीके देने के भारत के कदम की संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने की प्रशंसा

By भाषा | Updated: March 24, 2021 13:32 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 24 मार्च संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों एवं काबुल के राजनयिकों ने अफगानिस्तान को कोविड-19 रोधी टीके देने के भारत के कदम की प्रशंसा की है। टीके मिलने के साथ ही युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में प्राणघातक वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के अफगानिस्तान में विशेष प्रतिनिधि एवं अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएमए) के प्रमुख देबोरा लॉयन्स ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि ऐसा लगता है कि अफगानिस्तान में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत हो गई है।

अफगानिस्तान पर सुरक्षा परिषद की बैठक में उन्होंने कहा, ‘‘हमें संभावित तीसरी लहर के प्रति सतर्क रहना होगा। टीकाकरण अब शुरू हो गया है और भारत सरकार द्वारा दिए गए दान तथा कोवैक्स सेवा से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद। टीकाकरण अभियान आगे बढ़ रहा है और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि यह देश भर में प्राथमिकता वाले समूह तक पहुंचे।’’

संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत अब्देला राज ने भी कोविड-19 टीका मुहैया कराने के लिए सुरक्षा परिषद में भारत का आभार व्यक्त किया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद को बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत ने मानवीय सहायता के तौर पर चाबहार बंदरगाह के रास्ते अफगानिस्तान को 75 हजार मीट्रिक टन गेंहू भेजा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के दौरान अफगानिस्तान की मदद करने के प्रयासों के तहत भारत में निर्मित कोविड-19 टीके की 9,68,000 खुराक की आपूर्ति की गई है जिनमें से पांच लाख खुराक की आपूर्ति अनुदान के रूप में की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक