पश्चिम अफगानिस्तान में संरा कार्यालय गोलीबारी की चपेट में आया, एक सुरक्षा गार्ड की मौत

By भाषा | Updated: July 31, 2021 00:34 IST2021-07-31T00:34:06+5:302021-07-31T00:34:06+5:30

UN office in western Afghanistan comes under fire, one security guard killed | पश्चिम अफगानिस्तान में संरा कार्यालय गोलीबारी की चपेट में आया, एक सुरक्षा गार्ड की मौत

पश्चिम अफगानिस्तान में संरा कार्यालय गोलीबारी की चपेट में आया, एक सुरक्षा गार्ड की मौत

काबुल, 30 जुलाई (एपी) पश्चिमी अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र का एक कार्यालय शुक्रवार को गोलीबारी की चपेट में आ गया और उसके एक गार्ड की मौत हो गई। क्षेत्र में तालिबान और अफगान बलों के बीच भयंकर लड़ाई चल रही है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र ने दी।

ये झड़पें हेरात प्रांत की राजधानी से लगभग 10 किलोमीटर दूर गुजरा जिले में हो रही थीं। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि संयुक्त राष्ट्र कार्यालय जिस गोलीबारी की चपेट में आया उसके लिए कौन सा पक्ष जिम्मेदार है?

अफगानिस्तान में अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी के बीच लड़ाई तेज हो गई है। तालिबान ने दर्जनों जिलों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि डेबोरा लियोन्स ने इस घटना को निंदनीय बताया और कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघर्ष में दोनों पक्षों के संपर्क में है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार्यालय कैसे और किसके द्वारा की गई गोलीबारी की चपेट में आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UN office in western Afghanistan comes under fire, one security guard killed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे