संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी प्रमुख ने ईरान मे और अधिक पहुंच प्रदान करने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 16:43 IST2021-11-23T16:43:26+5:302021-11-23T16:43:26+5:30

UN nuclear watchdog calls for more access to Iran | संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी प्रमुख ने ईरान मे और अधिक पहुंच प्रदान करने पर जोर दिया

संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी प्रमुख ने ईरान मे और अधिक पहुंच प्रदान करने पर जोर दिया

तेहरान, 23 नवंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख ने विश्व के शक्तिशाली देशो के साथ तेहरान के परमाणु समझौते को लेकर कूटनीतिक वार्ता फिर से शुरू होने की पूर्व संध्या पर इस्लामी गणराज्य में व्यापक पहुंच के लिए जोर देने को लेकर मंगलवार को ईरानी अधिकारियों से मुलाकात की।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के राफाइल मारियानो ग्रोस्सी एक बार फिर से ईरानी अधिकारियों के साथ संघर्षपूर्ण वार्ता का सामना कर रहे हैं क्योंकि उनके निरीक्षकों को अब तक यूरेनियम संवर्द्धन केंद्रों के निगरानी फुटेज नहीं मिल पाए हैं और वे तेहरान के तेजी से बढ़ते यूरेनियम भंडार की निगरानी करने में व्यापक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के, ईरान के साथ परमाणु समझौते से एकतरफा तरीके से अपने देश को बाहर कर लेने के बाद ईरान अब कम मात्रा में 60 प्रतिशत शुद्धता के साथ यूरेनियम का संवर्द्धन कर रहा है, जो उसका अब तक सर्वाधिक संवर्द्धन है और यह हथियार निर्मित करने के 90 प्रतिशत के स्तर के करीब है।

मंगलवार को ग्रोस्सी ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन जाने के लिए तेहरान पहुंचे। फरवरी से वहां की उनकी इस तरह की यह तीसरी यात्रा है। परमाणु ऊर्जा संगठन देश की असैन्य परमाणु एजेंसी है। वह संगठन के नये प्रमुख मोहम्मद इस्लामी से बातचीत करने वाले हैं।

ग्रोस्सी ने सोमवार को ट्विटर पर कहा था कि वह ईरानी अधिकारियों के साथ लंबित मुद्दों का हल करने की उम्मीद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UN nuclear watchdog calls for more access to Iran

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे