लाइव न्यूज़ :

वायरस की वजह से संयुक्त राष्ट्र परमाणु संधि बैठक में अगस्त तक देरी की संभावना

By भाषा | Updated: December 31, 2021 09:39 IST

Open in App

न्यूयॉर्क (अमेरिका), 31 दिसंबर (एपी) कोरोनो वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारण संयुक्त राष्ट्र में एक प्रमुख परमाणु संधि सम्मेलन आयोजित करने की योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों ने बैठक शुरू होने से कुछ दिन पहले इसे स्थगित करने पर बृहस्पतिवार को सहमति जतायी।

महामारी के कारण लगभग दो साल की देरी के बाद, दुनिया भर के प्रतिनिधिमंडलों को परमाणु हथियार नियंत्रण से संबंधित 1970 अप्रसार संधि पर चर्चा के लिए मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बुलाया गया था। लेकिन संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण कार्यालय से बृहस्पतिवार को संधि में शामिल पक्षों को भेजे गए ईमेल के अनुसार आयोजक अब पहले से ही लंबित सम्मेलन को एक अगस्त से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।

सम्मेलन के नेता गुस्तावो ज्लौविनेन को इस संबंध में जांच की जानकारी भेजी गई थी। यह संधि दुनिया का सबसे व्यापक रूप से समर्थित परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता है, जिसमें भाग लेने वाले 191 देश शामिल हैं। इसके अनुसार राष्ट्र इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का इस्तेमाल हथियार में रूपांतरित करने के लिए नहीं हो। संधि पर हस्ताक्षर किए जाने के समय परमाणु हथियार से संपन्न देश अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन, उन्हें खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सहमत हुए।

अर्जेंटीना के एक राजनयिक और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के पूर्व अधिकारी ज्लौविनेन ने कहा, ‘‘यह एक खेदजनक निर्णय है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों ने हमारे सामने कोई अन्य विकल्प नहीं छोड़ा है।’’ बैठक के समय और प्रारूप के बारे में बृहस्पतिवार को और विचार-विमर्श हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल