लाइव न्यूज़ :

वार्ता के लिये तेहरान पहुंचे संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी के प्रमुख: ईरान

By भाषा | Updated: September 11, 2021 21:07 IST

Open in App

तेहरान, 11 सितंबर (एपी) ईरान ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संगठन (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रोसी ईरानी अधिकारियों के साथ वार्ता के लिये तेहरान आ रहे हैं।

आईएईए में ईरान के दूत काजिम गरीबाबादी ने ट्वीट किया कि ग्रोसी शनिवार को यहां पहुंचकर दोपहर में तेहरान का दौरा करेंगे। इस दौरान उनका ईरान के उपराष्ट्रपति व देश के परमाणु संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी से मिलने का कार्यक्रम है।

गरीबाबादी ने यह भी कहा कि दोनों पक्ष संयुक्त वक्तव्य जारी करेंगे।

इब्राहिम रईसी के राष्ट्रपति बनने के बाद ग्रोसी की ईरान की यह पहली यात्रा होगी।

ईरान को पाबंदियों में छूट देने के बदले उसके परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के मामले पर जून से वार्ता चल रही है। रईसी ने अगस्त में राष्ट्रपति का पदभार संभाला था।

इस वार्ता में दो प्रमुख मुद्दों पर बात की जा रही है, जिनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाई गईं पाबंदियों को हटाना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर फिर से पाबंदियां लगाया जाना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें