सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने तख्तापलट के प्रयासों की निंदा की

By भाषा | Updated: October 25, 2021 15:42 IST2021-10-25T15:42:20+5:302021-10-25T15:42:20+5:30

UN mission in Sudan condemns coup attempt | सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने तख्तापलट के प्रयासों की निंदा की

सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने तख्तापलट के प्रयासों की निंदा की

काहिरा, 25 अक्टूबर (एपी) सूडान के लिए संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने देश में तख्तापलट की आशंका और इस उत्तरपूर्वी अफ्रीकी देश के लोकतंत्र को कमतर करने की कोशिशों की निंदा की है।

सूडान में सोमवार को संभावित सैन्य तख्तापलट की खबरें आयी। सुबह तक सूचना मंत्रालय ने पुष्टि कर दी कि प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। मंत्रालय ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया है।

हाल में गठित संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक मिशन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री, सरकारी अधिकारियों और नेताओं को हिरासत में लेने की खबरें अस्वीकार्य हैं।

उसने सूडान के सुरक्षा बलों से ‘‘उन लोगों को तत्काल रिहा करने के लिए कहा जिन्हें गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया या घर में नजरबंद किया गया है’’ और सभी पक्षों से संयम बरतने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UN mission in Sudan condemns coup attempt

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे