लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र एलओसी के पास यूएनएमओ के वाहन के क्षतिग्रस्त होने की घटना की जांच कर रहा है: संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता

By भाषा | Updated: December 19, 2020 00:50 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 18 दिसंबर संयुक्त राष्ट्र उस घटना की जांच कर रहा है जिसमें नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास चिरिकोट सेक्टर में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षकों (यूएनएमओ) का एक वाहन किसी "अज्ञात वस्तु" की चपेट में आ गया था।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह बात कही।

संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, "इस वक्त मेरा मानना है कि हमारे पास जो जानकारियां हैं, उससे यह पता चलता है कि किसी को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन एक घटना में एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है और मिशन अभी इस घटना की जांच कर रहा है।"

इससे पहले नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सैनिकों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के वाहनों पर हमला किए जाने संबंधी पाकिस्तान के आरोप को पूरी तरह से झूठ, आधारहीन और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया।

यह प्रतिक्रिया पाकिस्तानी सेना के उस आरोप के बाद आई कि भारतीय सैनिकों ने एलओसी के पास चिरिकोट सेक्टर में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक (यूएनएमओ) के एक वाहन को निशाना बनाया।

सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार को उस क्षेत्र में भारतीय पक्ष की ओर से कोई गोलीबारी नहीं हुई। चूंकि संयुक्त राष्ट्र के वाहनों की आवाजाही की जानकारी पहले से ही होती है, इसलिए ऐसी किसी भी तरह की गोलीबारी का सवाल ही नहीं उठता है।

उन्होंने कहा कि ये आरोप निराधार हैं।

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र के वाहनों पर हमलों के संबंध में पाकिस्तान की ओर से आने वाली रिपोर्ट पूरी तरह से झूठी और तथ्यात्मक रूप से गलत है।"

सैन्य सूत्रों ने भी पाकिस्तानी सेना के आरोप को खारिज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल