लाइव न्यूज़ :

म्यांमा को लेकर बढ़ी चिंता के बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सत्र शुरू

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:19 IST

Open in App

जिनेवा, 22 फरवरी (एपी) म्यांमा में सैन्य तख्तापलट, रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की गिरफ्तारी और इथियोपिया एवं श्रीलंका जैसे देशों की स्थिति को लेकर बढ़ी चिंता के बीच संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार निकाय की वर्ष 2021 में पहली उच्च स्तरीय बैठक सोमवार को शुरू हुई।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की चार हफ्ते तक चलने वाले सत्र के तहत ‘उच्च स्तरीय चर्चा’ में कई राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री शामिल होंगे। इनमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के भी संबोधित करने का कार्यक्रम है, जिनकी सरकार पर विरोधियों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई करने के आरोप लगे हैं।

अमेरिका भी करीब ढाई साल के बाद परिषद की कार्यवाही में भागीदारी करेगा। ढाई साल तक तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल में अमेरिका परिषद से हट गया था।

इस सत्र में चीन द्वारा उइगर मुसलमानों के प्रति रवैया, इथियोपिया सरकार द्वारा तिग्रे इलाके में कार्रवाई, निकारगुआ जैसे देशों में सरकार प्रायोजित हिंसा आदि पर चर्चा होने की संभावना है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा, ‘‘दुनिया के हर कोना मानवाधिकार उल्लंघन की बीमारी से जूझ रहा है।’’

परिषद के एजेंडे में म्यांमा में इस महीने की शुरुआत में सैन्य तख्तापलट एवं उसके बाद शुरू हुए प्रदर्शन को दबाने के लिए हिंसक कार्रवाई शीर्ष पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल