लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने इजराइल, हमास से तनाव कम करने की अपील की

By भाषा | Updated: May 15, 2021 20:58 IST

Open in App

बर्लिन, 15 मई (एपी) संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख ने शनिवार को इजराइल और गाजा के चरमपंथी संगठन हमास से तनाव कम करने और हिंसक कार्रवाई को रोकने की अपील की।

जिनेवा में शनिवार को जारी एक बयान में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की उच्चायुक्त मिशेल बाचेलेत ने कहा, '' दोनों पक्षों के नेताओं की ओर से जारी भड़काऊ बयानबाजी तनाव को शांत करने के बजाय इसे बढ़ावा देने जैसी जान पड़ती है।''

इजराइल के हवाई हमले में गाजा स्थित एक बहुमंजिला इमारत को गिराये जाने के कुछ ही देर पहले शनिवार को बाचेलेत का यह बयान सामने आया। इजराइल द्वारा निशाना बनाई गई इमारत में एसोसिएटेड प्रेस समेत अन्य मीडिया संस्थानों के कार्यालय भी थे।

बयान में बाचेलेत ने चेताया कि फलीस्तीनी सशस्त्र समूहों द्वारा घनी आबादी वाले इलाकों समेत इजराइल में अंधाधुंध रॉकेट दागे जाना अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून का स्पष्ट उल्लंघन है जोकि युद्ध अपराध के समान है।

उन्होंने इजराइली सेना द्वारा गाजा के नागरिक ठिकानों पर किए गए हमलों की भी निंदा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल