लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष की भारत यात्रा कोविड-19 की वजह से स्थगित की गई

By भाषा | Updated: May 5, 2021 13:44 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, पांच मई संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोलकन बोज़किर की इस महीने के अंत में भारत की प्रस्तावित यात्रा को कोविड-19 से संबंधित ‘अनपेक्षित स्थिति’ की वजह से स्थगित कर दिया गया है।

बोज़किर ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि वह इस महीने के अंत में पाकिस्तान और बांग्लादेश की सरकारों के निमंत्रण पर दोनों देशों की यात्रा करेंगे और बांग्लादेश के कोक्स बाजार भी जाएंगे जहां वह म्यांमा से भागकर आए रोहिंग्या शरणार्थियों से भी मिलेंगे।

बांग्लादेश में म्यांमा की सेना की कार्रवाई से भागकर आए 11 लाख रोहिंग्या शरणार्थी रह रहे हैं। इस कार्रवाई को अधिकार समूह ‘जातिय संहार’ मानते हैं।

बोज़कीर ने कहा कि उन्होंने दक्षिण एशिया की यात्रा के दौरान भारत जाने की भी योजना बनाई थी लेकिन ‘अनपेक्षित स्थिति’ की वजह से इसे टालना पड़ा है।

उन्होंने कहा, “ मैं भारत भी जाना चाहता था। यह भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की यात्रा थी, लेकिन दुर्भाग्य से अनपेक्षित स्थिति आ गई और मुझे भारत की यात्रा को स्थगित करना पड़ा। लेकिन मैं आश्वस्त करूंगा कि मैं भारत भी जाऊंगा।”

उनसे पूछा गया कि क्या संयुक्त राष्ट्र इस साल सितंबर में महासभा का नियमित सत्र आयोजित करेगा तो बोज़कीर ने कहा कि सितंबर के लिए अभी फैसला करना गलत होगा और इस पर अमेरिका से चर्चा करने के लिए जून सही समय होगा जो संयुक्त राष्ट्र का मेजबान देश है।

उन्होंने कहा, “ अगर मैं मेज़बान देश होता तो मैं अभी से सितंबर की योजना नहीं बनाता, क्योंकि दुर्भाग्यपूर्ण है कि महामारी के साथ, हम दिन या हफ्तों के हिसाब से जी रहे हैं। हम अचानक से कुछ होते हुए देखते हैं, जैसा भारत में हुआ। किसी को भी अचानक ऐसा होने की उम्मीद नहीं थी। यह सभी योजनाओं को बदल देता है।”

भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है और पिछले एक हफ्ते से रोजाना कोरोना वायरस के तीन लाख से अधिक मामले आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब