लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद कोरोना वायरस संक्रमित

By भाषा | Updated: December 23, 2021 17:27 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 23 दिसंबर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने बृहस्पतिवार को कहा कि जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के लक्षण हल्के हैं और वह घर में पृथक-वास में हैं

मालदीव के विदेश मंत्री शाहिद (59) कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक के साथ बूस्टर खुराक भी ले चुके हैं।

यूएनजीए के 76वें सत्र के अध्यक्ष शाहिद ने ट्विटर पर कहा, ‘‘मुझे आज कोविड-19 होने का पता चला है। मैं घर में पृथक-वास में हूं और (संक्रमण के) लक्षण हल्के हैं। मैंने टीके की दोनों खुराक के साथ बूस्टर खुराक भी लगवा ली है। कोविड से जूझ रहे लाखों और टीका नहीं लगवा सके अरबों लोगों के साथ मेरी दुआएं हैं।’’

शाहिद को जून में यूएनजीए का अध्यक्ष चुना गया था। उन्हें 191 में से 143 मत मिले थे। उन्होंने सितंबर में यूएनजीए के 76वें सत्र की अध्यक्षता की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना