लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों ने लीबिया में युद्ध अपराध, मानवता के खिलाफ अपराध के मामले पाए

By भाषा | Updated: October 4, 2021 19:56 IST

Open in App

जिनेवा, चार अक्टूबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार निकाय की तरफ से नियुक्त जांचकर्ताओं ने सोमवार को कहा कि उन्हें अशांत उत्तर अफ्रीकी देश में संभावित युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ युद्ध के साक्ष्य मिले हैं।

मानवाधिकार परिषद् की तरफ से नियुक्त ‘‘तथ्यान्वेषी मिशन’’ द्वारा जुटाए गए सबूतों को सोमवार को जारी किया गया जिसमें हत्या, उत्पीड़न, गुलाम बनाने, न्यायेतर हत्याएं और बलात्कार जैसे अपराधों का जिक्र है। करीब एक दशक पहले पूर्व तानाशाह मुअम्मर कज्जाफी का शासन खत्म होने के बाद लीबिया में फैली हिंसा और अत्याचार अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय ताकतों के लिए महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है।

तीन सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘लीबिया में 2011 से 2016 तक बेतरतीब हिंसा जारी रही और आयोग ने पाया है कि कमजोर लोगों के खिलाफ उत्पीड़न, अपराध, मानवता के खिलाफ अपराध और युद्ध अपराध जैसी गंभीर घटनाएं हुईं।’’

विशेषज्ञों ने इन रिपोर्ट का हवाला दिया है कि भूमध्यसागर में आव्रजकों को रोकने के लिए यूरोपीय संघ ने लीबिया के तटरक्षक बल को प्रशिक्षित किया था, जिसने आव्रजकों के साथ दुर्व्यवहार किया और उनमें से कुछ को हिरासत केंद्रों में सौंप दिया जहां अकसर अत्याचार एवं यौन हिंसा होती हैं।

रिपोर्ट में रूस की निजी सैन्य कंपनी पर भी आरोप लगाए गए हैं कि उसके कर्मियों ने ‘‘हत्या के अपराध किए’’ और लोगों पर सीधे गोलीबारी की। रूस की इस निजी कंपनी को वैगनर ग्रुप के नाम से जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला