लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों ने वेटिकन से बाल शोषण रोकने के लिए और प्रयास करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:05 IST

Open in App

जिनेवा, 21 जून (एपी) संयुक्त राष्ट्र के साथ काम कर रहे स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने कैथोलिक चर्च की ओर से सहयोग की कमी के आरोपों का हवाला देते हुए वेटिकन से बच्चों के खिलाफ हिंसा और यौन शोषण को रोकने के लिए और अधिक प्रयास करने का आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने यह जानकारी दी।

चार विशेषज्ञों ने सात अप्रैल को लिखे एक पत्र में कहा है कि चर्च ने कथित शोषण करने वालों को बचाने, अपराधों को ढकने, उसकी जवाबदेही में बाधा डालने और पीड़ितों को मुआवजा देने से बचने के लिए गलत प्रयास किए। पत्र को सोमवार को सार्वजनिक किया गया।

सामान्य शब्दों में, विशेषज्ञों ने आरोप लगाया है कि चर्च के कुछ सदस्यों ने बाल यौन अपराधियों पर मुकदमा चलाने के लिए राष्ट्रीय विधायिकाओं में किए गए प्रयासों को कम करने की कोशिश की।

विशेषज्ञों ने कहा कि दशकों से कई देशों में हजारों पीड़ितों के साथ कथित तौर पर यह दुर्व्यवहार किया गया।

विशेषज्ञों ने कहा, "हम बाल यौन शोषण के मामलों की स्पष्ट व्यापकता और कैथोलिक चर्च से संबंधित कथित दुर्व्यवहार करने वालों की जवाबदेही को छिपाने और बाधित करने की स्पष्ट व्यवस्थित कोशिशों पर अधिक चिंता के साथ ध्यान दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा