लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों ने दुबई की राजकुमारी के बारे में और सूचनाएं मांगी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 20:02 IST

Open in App

जिनेवा, 20 अप्रैल (एपी) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के साथ मिलकर काम कर रहे स्वतंत्र विशेषज्ञों ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात सरकार से दुबई के प्रभावशाली शासक की बेटी के बारे में और जानकारियां देने को कहा है। राजकुमारी के बारे में दावा किया है कि उसे अगवा कर लिया गया है।

विशेषज्ञों ने शेख लतीफिया बिंत मोहम्मद अल मकतूम की तत्काल रिहाई की मांग की। दो महीने पहले बीबीसी पर प्रसारित एक वीडियो में उन्होंने सवाल किया था कि पता नहीं कि वह जीवित रह पायेंगी या नहीं।

उन्होंने लतीफिया के मानवाधिकार उल्लंघनों एवं उनके जीवन पर मंडरा रहे संभावित खतरों को लेकर चिंता भी व्यक्त की।

विशेषज्ञों ने कहा, ‘‘ हम बेहद चिंतिंत हैं कि फरवरी में वह फुटेज सार्वजनिक तौर पर जारी की गयी, जिससे पता चलता है कि लतीफिया को उनकी इच्छा के विरूद्ध आजादी से वंचित किया जा रहा है। उसके बाद उनकी स्थिति के बारे में सूचना देने के लिए आधिकारिक रूप से किए गए आग्रह के बावजूद अधिकारियों ने कोई ठोस सूचना नहीं उपलब्ध करायी है।’’

ये विशेषज्ञ संयुक्त राष्ट्र के अनुबंधित स्वतंत्र सलाहकार हैं।

शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी लतीफिया ने 2018 में संयुक्त अरब अमीरात से भागने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें भारत जा रही नौका से कमांडो ने हिरासत में ले लिया था। शेख वंशानुगत शासित देश के प्रधानमंत्री और उप राष्ट्रपति हैं।

विशेषज्ञों ने लतीफिया की तत्काल रिहा करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने राजकुमारी कहां है, इस बात की स्वतंत्र रूप से पुष्टि कराये जाने की अपील की है।।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला