लाइव न्यूज़ :

फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से पानी समुद्र में छोड़ने की तैयारी का आकलन करने जापान पहुंचे संरा विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: November 15, 2021 12:41 IST

Open in App

तोक्यो, 15 नवंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी का एक दल क्षतिग्रस्त फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के उपचारित रेडियोधर्मी पानी को समुद्र में छोड़ने की तैयारी का आकलन करने के लिए सोमवार को जापान पहुंचा।

जापान के अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की टीम के विशेषज्ञ जापानी अधिकारियों से मिलेंगे और पानी को योजनाबद्ध तरीके से छोड़े जाने की तकनीकी पर विस्तृत चर्चा करने के लिए फुकुशिमा दाइची संयंत्र का दौरा करेंगे।

जापान सरकार और ‘तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी होल्डिंग्स’ संयंत्र के संचालक ने अप्रैल में 2023 के वसंत में उपचारित रेडियोधर्मी पानी को धीरे-धीरे छोड़ना शुरू करने की योजना की घोषणा की है, ताकि सैकड़ों भंडारण टैंक को हटाने और नष्ट संयंत्र को बंद करने की व्यवस्था हो पाए।

इस योजना का मछुआरों, स्थानीय निवासियों और चीन तथा दक्षिण कोरिया सहित जापान के कुछ पड़ोसी देशों ने कड़ा विरोध किया है।

गौरतलब है कि 2011 में भूकंप और सुनामी आने के बाद फुकुशिमा दाइची संयंत्र में तीन बार ‘मेल्टडाउन’ की घटना हुई थी। इस प्रक्रिया में ईंधन अत्यधिक गर्म हो जाता है और वह संयंत्र के कोर या कवच को पिघला देता है।

जापानी अधिकारियों का कहना है कि संयंत्र को बंद करने के लिए पानी को निकालना आवश्यक है और पानी को समुद्र में छोड़ा जाना सबसे यथार्थवादी एवं उचित विकल्प है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब