लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: करोड़ों अमेरिकी जा सकते हैं गरीबी में, संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ने किया आगाह

By भाषा | Updated: April 18, 2020 14:10 IST

 संयुक्त राष्ट्र के एक स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ फिलिप एल्स्टन ने कहा कि अमेरिका को कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित करोड़ों मध्यमवर्गीय अमेरिकियों को गरीबी में जाने से बचाने के लिए तत्काल अतिरिक्त कदम उठाने चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र के एक स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ ने करोड़ों अमेरिकियों को गरीबी में जाने से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है। गरीबी और मानवाधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत फिलिप एल्स्टन ने आगाह किया है।

 संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के एक स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ ने कहा कि अमेरिका को कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित करोड़ों मध्यमवर्गीय अमेरिकियों को गरीबी में जाने से बचाने के लिए तत्काल अतिरिक्त कदम उठाने चाहिए। गरीबी और मानवाधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत फिलिप एल्स्टन ने आगाह किया कि अगर कांग्रेस ‘‘दूरगामी’’ कदम नहीं उठाती है तो अमेरिका के कई हिस्सों को जल्द ही गरीबी का सामना करना पड़ेगा। एल्स्टन ने कहा, ‘‘लगातार नजरअंदाज किए जाने और भेदभाव के कारण कम आय और गरीब लोग कोरोना वायरस से अधिक खतरे का सामना कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका को कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित लाखों मध्यमवर्गीय अमेरिकियों को ‘‘गरीबी में जाने’’ से बचाने के लिए फौरन अतिरिक्त कदम उठाने चाहिए। चार हफ्तों में 2.2 करोड़ से अधिक लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन दिया और अमेरिका के संघीय रिजर्व अर्थशास्त्रियों ने 4.7 करोड़ लोगों की नौकरियां जाने का अनुमान जताया है।

अमेरिका में किराये पर रह रहे तकरीबन एक तिहाई लोगों ने अप्रैल का किराया समय पर नहीं दिया है। स्वतंत्र विशेषज्ञ ने कहा कि गरीब लोगों को कोरोना वायरस से अधिक खतरा है। उन्होंने कहा, ‘‘वे ऐसी नौकरियां कर सकते हैं जहां बीमारी के संपर्क में आने का खतरा अधिक होगा, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रह सकते हैं और ऐसे इलाकों में रह सकते हैं जो वायु प्रदूषण तथा स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच में कमी के कारण अधिक संवेदनशील है।

नस्ली भेदभाव का सामना कर रहे समुदायों को खासतौर पर खतरा है और वे अधिक संख्या में मर रहे हैं।’’ एल्स्टन ने कहा, ‘‘इन गंभीर खतरों के बावजूद संघीय सहायता कई जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंची है और संकट के इस पैमाने को देखते हुए यह अपर्याप्त है।’’ 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रअमेरिकाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा