लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र दूत ने सीरियाई युद्ध पर नयी अंतरराष्ट्रीय वार्ता का किया आह्वान

By भाषा | Updated: June 26, 2021 12:29 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 26 जून (एपी) सीरिया में दस वर्ष से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में कोई प्रगति नहीं होने पर पश्चिमी एशियाई देश के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ने कैदियों की अदला-बदली और देशव्यापी संघर्ष विराम जैसे ठोस कदमों पर नए दौर की अंतरराष्ट्रीय वार्ता शुरू करने का आह्वान किया।

गियर पेडेरसेन ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि इस कदम से ‘‘आंतरिक और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा और विश्वास बनेगा।’’

पेडेरसेन ने कहा, ‘‘यह आसान नहीं होगा।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि उनको लगता है कि सभी अहम पक्षों की बातचीत को आगे ले जाने में दिलचस्पी है और इसलिए ‘‘हमें सीरिया पर नए सार्थक अंतरराष्ट्रीय संवाद की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच इस महीने हुई बैठक से पहले तथा उसके बाद से सीरिया के करीबी सहयोगी रूस और विपक्ष को समर्थन देने वाले अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के नियमित संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि वह 15 देशों वाली सुरक्षा परिषद और क्षेत्र के अहम देशों के साथ भी नियमित संपर्क में हैं।

पेडेरसेन ने कहा कि वह इटली तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा सीरिया पर बुलाई बैठक में विदेश मंत्रियों से बात करने रोम जाएंगे और फौरन बाद मॉस्को रवाना होंगे। उनकी सीरिया में संघर्ष खत्म करने के लिए तुर्की तथा ईरान के नेताओं से भी बात करने की योजना है।

यह पूछने पर कि नया अंतरराष्ट्रीय संवाद कब तक शुरू हो सकता है, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हम बहुत ज्यादा हफ्तों की बात नहीं कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात