लाइव न्यूज़ :

संरा परिषद ने बोस्निया के उच्च प्रतिनिधि को हटाने के रूस के प्रस्ताव को खारिज किया

By भाषा | Updated: July 23, 2021 10:25 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 23 जुलाई (एपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रूस और चीन की तरफ से पेश एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जो बोस्निया में विनाशकारी युद्ध को समाप्त करने वाले 1995 के शांति समझौते के कार्यान्वयन की देखरेख करने वाले अंतर्राष्ट्रीय उच्च प्रतिनिधि की शक्तियों को तुरंत छीन लेता और एक वर्ष के भीतर इस पद को पूरी तरह से समाप्त कर देता।

मसौदा प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने के लिए बृहस्पतिवार को उसके पक्ष में न्यूनतम नौ मत नहीं पड़े। प्रस्ताव के पक्ष में महज दो मत पड़े जो रूस और चीन के थे और परिषद के 13 अन्य सदस्यों ने मतदान नहीं किया।

खारिज किए गए प्रस्ताव में कहा गया था कि 1997 में डेटन शांति समझौते को लागू करने के लिए एक सम्मेलन में उच्च प्रतिनिधि को दी गई शक्तियों की “अब जरूरत नहीं है क्योंकि बोस्निया पक्षों ने प्रगति हासिल कर ली है।” इसमें जर्मनी के उच्च प्रतिनिधि क्रिश्चियन श्मिट की नियुक्ति “31 जुलाई, 2022” तक ही किए जाने के साथ उच्च प्रतिनिधि कार्यालय को बंद किए जाने” का भी समर्थन किया।

मतदान से पहले, संयुक्त राष्ट्र में रूस के उपराजदूत दिमित्री पोलिएंस्की ने उच्च प्रतिनिधि पर ‘‘उत्तर औपनिवेशिक शक्तियों के साथ” “जार’’ (सर्वोच्च शासक) की तरह बनने का आरोप लगाया और कहा कि सुरक्षा परिषद की मंजूरी के बिना श्मिट का चुनाव वैध नहीं है।

अमेरिका की मध्यस्थता से हुआ ‘डेटन समझौता’ ने बोस्निया में दो अलग-अलग इकाइयां स्थापित की थी - एक जिसे बोस्निया के सर्ब चलाते हैं और दूसरा जिसपर देश के बोस्नियाकों,जो ज्यादातर मुस्लिम हैं और इसके क्रोट्स (नस्ली समूह) का वर्चस्व होगा।

उच्च प्रतिनिधि की शक्तियों की बोस्निया के सर्ब आलोचना करते हैं जिनके रूस के साथ नजदीकी संबंध हैं। उनका आरोप है कि उच्च प्रतिनिधि की उन शक्तियों के खिलाफ अपील नहीं की जा सकती जो तत्काल प्रभाव वाली होती हैं। उच्च प्रतिनिधि के कार्यालय ने अपनी स्थापना के बाद से न्यायाधीशों, सिविल सेवकों और संसद सदस्यों सहित दर्जनों अधिकारियों को बर्खास्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला