लाइव न्यूज़ :

संरा ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य में मानवाधिकारों के उल्लंघन की निंदा की

By भाषा | Updated: June 8, 2021 11:04 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, आठ जून (एपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को मध्य अफ्रीकी गणराज्य में मानवाधिकारों के उल्लंघन की कड़ी निंदा की और आगाह किया कि संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों पर किए गए हमलों को युद्ध अपराध माना जा सकता है।

सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में हुई बैठक और मध्य अफ्रीकी गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत मनकेर नदिये से मिली जानकारी के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। इससे पहले, परिषद ने मध्य अफ्रीकी क्षेत्र पर चर्चा की थी, जहां मध्य अफ्रीकी गणराज्य में कार्रवाइयों को लेकर अमेरिका और रूस एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं।

अमेरिकी राजनीतिक समन्वयक रॉडनी हंटर ने उन खबरों पर नाराजगी व्यक्त की, जिनमें दावा किया गया था कि रूसी सैन्य प्रशिक्षकों ने देश में सैन्य आक्रमण का नेतृत्व किया। वहीं, संयुक्त राष्ट्र में रूस की उप राजदूत, एन्ना एविस्तिग्नेवा ने अमेरिका पर ‘‘निराधार आरोप’’ लगाने का आरोप लगाया। यह सत्र को 30 मई की उस घटना के बाद बुलाया गया था, जिसके बाद मध्य अफ्रीकी गणराज्य और चाड में तनाव बढ़ गया था।

सुरक्षा परिषद ने बंद कमरे में हुई बैठक के बाद जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में मानवाधिकारों और मानवीय उल्लंघन की खबरों पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। उसने मध्य अफ्रीकी गणराज्य से संयुक्त राष्ट्र के साथ बलों की स्थिति को लेकर हुए समझौते का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। देश में 15000 से शांतिरक्षक मौजूद हैं।

परिषद के सदस्यों ने देश के अधिकारियों, संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों और जमीन पर मौजूद सभी बलों से संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों और कर्मियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी उचित उपाय करने और समन्वय स्थापित करने का भी आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!