लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने स्कूलों, शिक्षकों और बच्चों पर हमलों की निंदा की

By भाषा | Updated: October 30, 2021 16:38 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 30 अक्टूबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्कूलों, शिक्षकों और बच्चों पर हमलों की कड़ी निंदा की है और सभी पक्षों से शिक्षा के अधिकार को बढ़ावा देने का आह्वान किया है।

परिषद द्वारा शुक्रवार को 15-0 मतों से अपनाए गए एक प्रस्ताव में ‘‘जीवन रक्षक माहौल’’ प्रदान करने में शिक्षा की ‘‘अमूल्य भूमिका’’ पर जोर दिया गया। इसमें कहा गया है कि शिक्षा का शांति तथा सुरक्षा प्राप्त करने में योगदान है।

नाइजर के साथ प्रस्ताव को प्रायोजित करने वाली नॉर्वे की संयुक्त राष्ट्र में राजदूत मोना जुल ने मतदान के बाद परिषद से कहा, ‘‘पहली बार, सुरक्षा परिषद ने शिक्षा की सुरक्षा के लिए विशिष्ट रूप से समर्पित एक प्रस्ताव अपनाया है।’’

उन्होंने परिषद से कहा, ‘‘दुनियाभर में शिक्षा पर हमले हो रहे हैं। वर्ष 2014 और 2019 के बीच 11,000 हमलों ने कम से कम 93 देशों में 22,000 से अधिक छात्रों और शिक्षकों को नुकसान पहुंचाया।’’

प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों से ‘‘स्कूल और शिक्षण संस्थानों के खिलाफ हमलों और खतरों को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने का आग्रह किया गया है।’’

परिषद ने ‘‘गहरी चिंता व्यक्त की कि लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा में योगदान के लिए हमलों का निशाना बनाया जा सकता है। इस तरह के हमलों में बलात्कार, यौन हिंसा और यौन दासता शामिल हो सकते हैं।’’ परिषद के सदस्यों ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों से ‘‘लड़कियों के शिक्षा के अधिकार के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब