लाइव न्यूज़ :

तालिबान प्रमाणन मुद्दे की समीक्षा करने वाली संयुक्त राष्ट्र की समिति नवंबर में करेगी बैठक

By भाषा | Updated: October 2, 2021 13:19 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, दो अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र प्रमाणन समिति की बैठक अगले माह हो सकती है। यह समिति तालिबान के उस सूचना-पत्र की समीक्षा करेगी जिसमें उसने सुहैल शाहीन को वैश्विक निकाय में अफगानिस्तान के दूत के तौर पर नामित करने की जानकारी दी है।

महासभा के अध्यक्ष ने कहा कि समिति इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी कि संयुक्त राष्ट्र में काबुल का प्रतिनिधित्व किसे करना चाहिए, इसके बाद संयुक्त राष्ट्र इस मामले पर कोई फैसला करेगा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने शुक्रवार को यहां अपनी पहली प्रेस वार्ता ने कहा, “हां, मैं (प्रमाणन) समिति के संपर्क में हूं। स्वीडन समिति का अध्यक्ष है। मैंने समिति अध्यक्ष को पत्राचार से अवगत करा दिया है। आमतौर पर, समिति नवंबर में बैठक करती है, दिसंबर में महासभा के सामने रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है और मुझे यकीन है कि स्वीडन प्रमाणन के इस कार्यक्रम को बनाए रखेगा।”

शाहिद इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या वह संयुक्त राष्ट्र में म्यांमा और अफगानिस्तान के प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर प्रमाणन समिति के सदस्यों के संपर्क में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला