संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अरबपति ब्लूमबर्ग को फिर से जलवायु दूत नियुक्त किया

By भाषा | Updated: February 5, 2021 18:59 IST2021-02-05T18:59:29+5:302021-02-05T18:59:29+5:30

UN chief reappoints billionaire Bloomberg as climate envoy | संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अरबपति ब्लूमबर्ग को फिर से जलवायु दूत नियुक्त किया

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अरबपति ब्लूमबर्ग को फिर से जलवायु दूत नियुक्त किया

बर्लिन, पांच फरवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि ‘ग्लोबल वार्मिंग’ से निपटने में सरकारों और कारोबारों को शामिल करने के लिए अमेरिकी अरबपति माइकल ब्लूमबर्ग को फिर से विशेष दूत नियुक्त किया है।

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर लंबे समय तक अभियान चलाने वाले ब्लूमबर्ग को इस पद पर पहली बार 2018 में नियुक्त किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को कहा कि (संयुक्त राष्ट्र) महासचिव एंतोनियो गुतारेस चाहते हैं कि न्यूयार्क के पूर्व मेयर नवंबर में होने वाले वैश्विक जलवायु सम्मेलन की तैयारियों के लेकर एक मजबूत और कहीं अधिक महत्वाकांक्षी जलवायु कार्रवाई के प्रति समर्थन जुटाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UN chief reappoints billionaire Bloomberg as climate envoy

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे