लाइव न्यूज़ :

संरा प्रमुख ने अफगानिस्तान में भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या पर दुख जताया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 22:48 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 16 जुलाई संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अफगानिस्तान में भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या पर दुख व्यक्त किया वहीं युद्धग्रस्त देश में संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने उनकी तथा अन्य पत्रकारों की हत्या की जांच की मांग की है।

महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने अपनी दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में शुक्रवार को कहा, “महासचिव ने दुनिया में कहीं भी मारे गए या वास्तव में उत्पीड़न का शिकार हुए पत्रकारों पर दुख जताया और दानिश सिद्दीकी का मामला ऐसा ही एक मामला है।”

वह पुलित्जर पुरस्कार प्राप्त फोटो पत्रकार सिद्दीकी की हत्या पर पीटीआई द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। सिद्दीकी रॉयटर संवाद समिति के लिए काम करते थे और शुक्रवार को अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में पाकिस्तान से लगे एक ‘बॉर्डर क्रॉसिंग’ के पास अफगान सैनिकों और तालिबान आतंकवादियों के बीच भीषण लड़ाई की कवरेज करने के दौरान मारे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल