लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सभी देशों के लिए कोरोना वायरस के टीके की जरूरत पर जोर दिया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:12 IST

Open in App

बर्लिन, 18 दिसंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने शुक्रवार को कहा कि धनवान देशों के अपने नागरिकों के लिए कोरोना वायरस के टीकाकरण की शुरुआत के साथ ही दुनिया को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि ‘हर जगह, हर किसी’ को यह उपलब्ध हो।

जर्मनी की संसद में अपने संबोधन में अंतोनियो गुतारेस ने जर्मन कंपनी बायोएनटेक के अनुसंधानकर्ताओं की प्रशंसा की जिन्होंने अमेरिकी कंपनी फाइजर के साथ हाथ मिलाया है और पहले पूरी तरह सत्यापित टीके को बाजार में उतारने की दौड़ में प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जर्मन को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व होना चाहिए।

गुतारेस ने कहा, ‘‘हमारी चुनौती अब यह सुनिश्चित करना है कि टीके सार्वजनिक संसाधन की तरह उपलब्ध हों, हर जगह और हर किसी को किफायती दर पर उपलब्ध हों।’’

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ऐसे समाचार और सलाह देने के लिए भी प्रतिबद्ध है जिन पर लोग भरोसा कर सकते हैं।

गुतारेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ‘भ्रामक सूचनाओं के वायरस’ से लड़ने के लिए ‘विज्ञान द्वारा निर्देशित और तथ्यों पर आधारित’ टीके को लेकर भरोसा निर्माण करने के लिए काम कर रहा है।

उन्होंने जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि दयापूर्ण और विवेकपूर्ण सोच के साथ जर्मनी को महामारी से निकालने के लिए काम किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब