लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने टीके के असमान वितरण की आलोचना की

By भाषा | Updated: February 18, 2021 01:41 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 17 फरवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कोविड-19 रोधी टीके के अनुचित वितरण की बुधवार को आलोचना की।

गुतारेस ने कहा कि 75 फीसदी टीकाकरण सिर्फ 10 देशों में हुआ है और जोर दिया कि जल्द से जल्द हर देश के सभी लोगों को टीका मिले इसके लिए वैश्विक प्रयास होने चाहिए।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि 130 देशों को टीके की एक खुराक नहीं मिली है और इस महत्वपूर्ण क्षण में, टीके का समान वितरण वैश्विक समुदाय के समक्ष सबसे बड़ा नैतिक परीक्षण है।

गुतारेस ने टीके के उचित वितरण के लिए तत्काल वैश्विक टीकाकरण योजना लाने की जरूरत बताई जिसमें वैज्ञानिक, टीका निर्माता और प्रयास को वित्तपोषित करने वाले शामिल हों।

महासचिव ने समूह-20 (जी-20) की प्रमुख आर्थिक शक्तियों से योजना को स्थापित करने और इसके कार्यान्वयन और वित्तपोषण को समन्वित करने के लिए एक आपातकालीन कार्य बल की स्थापना करने का आह्वान किया।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने सुरक्षा परिषद से संघर्ष वाले क्षेत्रों में संघर्ष विराम के लिए एक प्रस्ताव स्वीकार करने की आह्वान किया ताकि कोविड-19 टीके की आपूर्ति की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?