लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ‘‘तेजी से’’ उत्सर्जन घटाने की अपील की

By भाषा | Updated: September 16, 2021 15:44 IST

Open in App

जिनेवा, 16 सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बृहस्पतिवार को ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में ‘‘त्वरित और बड़े पैमाने पर’’ कटौती करने की अपील की ताकि वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी और जलवायु आपदा से बचा जा सके।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अगले हफ्ते होने वाली वार्षिक बैठक से पहले एंतोनियो गुतारेस ने सरकारों को आगाह किया कि अनुमान की तुलना में जलवायु परिवर्तन ज्यादा तेजी से हो रहा है और जीवाश्म ईंधनों से होने वाला ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन बढ़ गया है।

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र की सहायता से तैयार रिपोर्ट को जारी करते हुए गुतारेस ने कहा कि हाल में अमेरिका में इडा चक्रवात से लेकर पश्चिमी यूरोप में बाढ़ और प्रशांत महासागर के उत्तर-पश्चिम में खतरनाक लू से पता चलता है कि जलवायु से जुड़ी आपदाओं से कोई भी देश सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये बदलाव सबसे बुरे दौर की शुरुआत भर हैं।’’ उन्होंने सरकारों से अपील की कि 2015 के पेरिस जलवायु समझौते के लक्ष्यों को पूरा करें।

गुतारेस ने कहा, ‘‘जब तक ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में तुरंत बड़े पैमाने पर कटौती नहीं होगी, तब तक हम वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने में सक्षम नहीं होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके परिणाम बहुत घातक होंगे।’’

‘यूनाईटेड इन साइंस 21’ नाम की रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र की छह संस्थाओं और वैज्ञानिक संगठनों ने शोध कर यह निष्कर्ष निकाला है कि मानव निर्मित उत्सर्जन, रिकॉर्ड उच्च तापमान और आपदाओं के बीच सीधा संबंध है और इनका व्यक्तियों एवं समाज पर काफी असर पड़ता है जिसमें ‘‘केवल तापमान बढ़ने के कारण अरबों घंटे के काम का नुकसान’’ भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि वायुमंडल में पहले ही काफी उत्सर्जन है जिसके कारण आगे भी प्रभाव अवश्य पड़ने वाला है।

रिपोर्ट के लेखकों ने कहा, ‘‘ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने के महत्वाकांक्षी कार्य के बावजूद समुद्र के स्तर का बढ़ना जारी रहेगा और पूरी दुनिया में निचले क्षेत्रों के प्रायद्वीप एवं तटीय आबादी को खतरा उत्पन्न होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला