संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सूडान की सेना से सत्ता लौटाने, प्रदर्शनों पर ध्यान देने को कहा

By भाषा | Updated: October 31, 2021 17:21 IST2021-10-31T17:21:21+5:302021-10-31T17:21:21+5:30

UN chief asks Sudanese army to return to power, focus on demonstrations | संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सूडान की सेना से सत्ता लौटाने, प्रदर्शनों पर ध्यान देने को कहा

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सूडान की सेना से सत्ता लौटाने, प्रदर्शनों पर ध्यान देने को कहा

काहिरा, 31 अक्टूबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रविवार को सूडान के सैन्य जनरल से देश की सत्ता लौटाने का आग्रह किया। एक दिन पहले ही तख्तापलट के बाद से देश में सबसे बड़े लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे थे।

गुतारेस ने कहा कि सैन्य अधिकारियों को शनिवार के विरोध प्रदर्शनों पर ‘‘ध्यान देना’’ चाहिए। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह वैध संवैधानिक व्यवस्था की तरफ लौटने का समय है।’’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव सत्ता साझेदारी समझौते का जिक्र कर रहे थे जिसके तहत उमर अल-बशीर और उनकी इस्लामी सरकार को हटाने के बाद अप्रैल 2019 में संयुक्त सैन्य-नागरिक शासन स्थापित किया गया। गुतारेस ने शनिवार को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए अपराधियों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया। राजधानी खार्तूम से सटे शहर ओमदुरमन में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।

डॉक्टरों के एक संगठन ने कहा कि ओमदुरमन और अन्य जगहों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने, गोलीबारी, हिंसा में 110 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

सूडान के डॉक्टरों की कमेटी और कार्यकर्ताओं के मुताबिक तख्तापलट के बाद से गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हुई है और 280 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। तख्तापलट का नेतृत्व करने वाले जनरल अब्देल-फतह बुहरान ने दावा किया है कि राजनीतिक समूहों के बीच बढ़ते विभाजन के कारण गृहयुद्ध को रोकने के लिए तख्तापलट आवश्यक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UN chief asks Sudanese army to return to power, focus on demonstrations

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे