लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सूडान में तख्तापलट के बाद सेना से संवैधानिक व्यवस्था की ओर लौटने को कहा

By भाषा | Updated: October 31, 2021 21:44 IST

Open in App

काहिरा, 31 अक्टूबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सूडान के सैन्य जनरलों से रविवार को वैध संवैधानिक व्यवस्था की ओर लौटने की अपील की।

दरअसल, पिछले हफ्ते के सैन्य तख्तापलट के बाद एक दिन पहले हजारों लोग लोकतंत्र के समर्थन में सड़कों पर उतर आये।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि सैन्य जनरलों को शनिवार के प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘वैध संवैधानिक व्यवस्था की ओर लौटने का वक्त आ गया है।’’

वह लंबे समय तक देश में राज करने वाले तानाशाह उमर अल बशीर और उनकी इस्लामवादी सरकार को अप्रैल 2019 में अपदस्थ कर संयुक्त सैन्य-असैन्य शासन की स्थापना से जुड़े सत्ता साझेदारी समझौते का जिक्र कर रहे थे।

इस बीच, सूडान के लिए संयुक्त राष्ट्र दूत वोल्क्र पर्थेस ने कहा कि उन्होंने रविवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री अब्दल्ला हमदोक से मुलाकात की जो राजधानी खार्तूम में नजरबंद रखे गये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मध्यस्थता के विकल्पों पर चर्चा की। मैं अन्य सूडानी हितधारकों के साथ ये कोशिशें जारी रखूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें